Breaking
Welcome to rjninside24.com - Your trusted Chhattisgarh news sourceWelcome to RajnInside24.com - Your trusted Chhattisgarh news source
Sunday, 11 October 2026AboutContactLatest News
rjninside24.com - सच की तह तक
सच की तह तक
LoginSubscribe
  • Home
  • Latest News
  • Chhattisgarh
  • Rajnandgaon
  • Durg
  • Bhilai
  • Raipur
  • Politics
  • Business
  • Education
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Crime
  • Lifestyle
  • India
  • World
rjninside24.com - सच की तह तक
सच की तह तक

Chhattisgarh, Rajnandgaon, Durg, Bhilai, Raipur और राष्ट्रीय खबरों का विश्वसनीय स्रोत। सच की तह तक।

Categories

  • Chhattisgarh
  • Rajnandgaon
  • Durg
  • Bhilai
  • Raipur
  • Politics
  • Business
  • Education

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • Editorial Policy
  • Ads Slot
  • Subscribe

© 2026 rjninside24.com — All Rights Reserved | manage by @khojstory.in

सच की तह तक

Home/Rajnandgaon
Rajnandgaon
Breaking

तेज रफ्तार ईको ने बस का इंतजार कर रही शिक्षिका और विद्यार्थी को मारी टक्कर, शिक्षिका की मौत

Published at 05 Oct 2026, 08:37 PM
तेज रफ्तार ईको ने बस का इंतजार कर रही शिक्षिका और विद्यार्थी को मारी टक्कर, शिक्षिका की मौत

ठेलकाडीह मुख्य चौक पर हादसा, स्कूली विद्यार्थी गंभीर घायल; चालक हिरासत में, पुलिस जांच जारी

राजनांदगांव। सोमवार शाम करीब 5 बजे ठेलकाडीह मुख्य चौक पर तेज रफ्तार मारुति ईको वाहन ने बस का इंतजार कर रही शिक्षिका किरण तिवारी और एक स्कूली विद्यार्थी को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

✍️ रमेश निवल बालू
✍️ महेश शर्मा

गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर

हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया।

उपचार के दौरान शिक्षिका किरण तिवारी की मौत हो गई। मृतका दीनदयाल नगर, राजनांदगांव की निवासी और मनीष तिवारी की पत्नी बताई गई हैं।

वहीं हादसे में घायल विद्यार्थी का मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार जारी है।

वाहन चालक हिरासत में

घटना की सूचना मिलते ही ठेलकाडीह चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त मारुति ईको वाहन को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया है।

चालक की पहचान दादु यादव, उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष, निवासी दुर्ग के रूप में बताई जा रही है।

शराब सेवन की आशंका, पुलिस जांच में जुटी

पुलिस के अनुसार वाहन चालक के शराब सेवन की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी। पुलिस हादसे के कारणों सहित पूरे मामले की जांच कर रही है।

हादसे के बाद ठेलकाडीह मुख्य चौक क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Share:

Publisher: प्रधान संपादक: रमेश निवल (बालू) प्रधान संपादक एवं मुद्रक: महेश शर्मा दुर्ग संभाग प्रभारी: नागेश यदु (रक्तवीर)

Related News

15,151 विद्यार्थियों की ऑनलाइन क्लास शुरू, कलेक्टर और डीईओ ने दिया करियर गाइडेंस
Rajnandgaon

15,151 विद्यार्थियों की ऑनलाइन क्लास शुरू, कलेक्टर और डीईओ ने दिया करियर गाइडेंस

11 Oct 2026, 06:59 PM
पितरों की स्मृति में वृद्धाश्रम पहुंचीं वीरांगनाएं, बुजुर्गों की सेवा कर लिया आशीर्वाद
Rajnandgaon

पितरों की स्मृति में वृद्धाश्रम पहुंचीं वीरांगनाएं, बुजुर्गों की सेवा कर लिया आशीर्वाद

11 Oct 2026, 06:52 PM
मिराईकल रिसॉर्ट मनगटा में लाखों की चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए
Rajnandgaon

मिराईकल रिसॉर्ट मनगटा में लाखों की चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment.

Login to post a comment.

10 Oct 2026, 09:33 PM
क्वांर नवरात्रि पर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, डोंगरगढ़ जाने से पहले जान लें रूट और पार्किंग व्यवस्था
Rajnandgaon

क्वांर नवरात्रि पर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, डोंगरगढ़ जाने से पहले जान लें रूट और पार्किंग व्यवस्था

10 Oct 2026, 09:22 PM