
***********************
*रमेश निवल बालू*
***********************
*महेश शर्मा*
***********************
बिलासपुर। नगर निगम की संपदा शाखा में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 लक्ष्मीकांत कोका को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि कर्मचारी द्वारा लीज नवीनीकरण के मामले में रिश्वत की मांग की गई थी।
शिकायत मिलने के बाद ACB ने मामले की जांच की और शिकायत की पुष्टि होने पर रिश्वतखोरी पकड़ने की योजना बनाई। इसके तहत टीम ने कार्रवाई करते हुए लक्ष्मीकांत कोका को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते मौके पर ही पकड़ लिया।
ACB की कार्रवाई के बाद नगर निगम में हड़कंप मच गया। टीम द्वारा आरोपी कर्मचारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। मामले में रिश्वत की मांग और लीज नवीनीकरण से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।
Publisher: प्रधान संपादक: रमेश निवल (बालू) प्रधान संपादक एवं मुद्रक: महेश शर्मा दुर्ग संभाग प्रभारी: नागेश यदु (रक्तवीर)
No comments yet. Be the first to comment.
Login to post a comment.