Breaking
Welcome to rjninside24.com - Your trusted Chhattisgarh news sourceWelcome to RajnInside24.com - Your trusted Chhattisgarh news source
Monday, 12 October 2026AboutContactLatest News
rjninside24.com - सच की तह तक
सच की तह तक
LoginSubscribe
  • Home
  • Latest News
  • Chhattisgarh
  • Rajnandgaon
  • Durg
  • Bhilai
  • Raipur
  • Politics
  • Business
  • Education
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Crime
  • Lifestyle
  • India
  • World
rjninside24.com - सच की तह तक
सच की तह तक

Chhattisgarh, Rajnandgaon, Durg, Bhilai, Raipur और राष्ट्रीय खबरों का विश्वसनीय स्रोत। सच की तह तक।

Categories

  • Chhattisgarh
  • Rajnandgaon
  • Durg
  • Bhilai
  • Raipur
  • Politics
  • Business
  • Education

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • Editorial Policy
  • Ads Slot
  • Subscribe

© 2026 rjninside24.com — All Rights Reserved | manage by @khojstory.in

सच की तह तक

Home/Rajnandgaon
Rajnandgaon
Breaking

चौथना दोहरे हत्याकांड का खुलासा, चाची और चचेरे भाई की हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तार

Published at 12 Oct 2026, 06:20 PM
चौथना दोहरे हत्याकांड का खुलासा, चाची और चचेरे भाई की हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तार

चचेरी बहन पर भी जानलेवा हमले का आरोप; पारिवारिक विवाद और जादू-टोने के संदेह को पुलिस ने बताया वारदात की वजह, टंगिया और मोटरसाइकिल जब्त

✍️ रमेश निवल बालू
✍️ महेश शर्मा

राजनांदगांव। डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम चौथना में मां-बेटे की हत्या और युवती पर जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, वारदात के पीछे पारिवारिक विवाद और परिवार के सदस्यों की तबीयत खराब होने को लेकर जादू-टोना किए जाने का संदेह सामने आया है। गिरफ्तार आरोपियों में हेमंत कुमार सोनकर, सोनू सोनकर और केशर सोनकर शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लोहे की टंगिया, मोटरसाइकिल तथा अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य बरामद किए हैं। मामले में पुलिस आगे की विवेचना कर रही है।

घर में मिले मां-बेटे के शव, युवती गंभीर रूप से घायल

पुलिस के मुताबिक, 9 अक्टूबर 2026 को ग्राम चौथना निवासी सुखी सोनकर ने थाना डोंगरगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने घर पहुंचने पर अपनी पत्नी कमला सोनकर और पुत्र खुमेन्द्र सोनकर को मृत अवस्था में पाया, जबकि उनकी पुत्री ममता सोनकर गंभीर रूप से घायल थी। घायल युवती को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपराध क्रमांक 606/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 332, 109 और 103(1) में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

चाची और चचेरे भाई की हत्या, चचेरी बहन पर हमले का आरोप

पुलिस की विवेचना के अनुसार, मुख्य आरोपी हेमंत कुमार सोनकर पर अपने चचेरे भाई खुमेन्द्र सोनकर और चाची कमला सोनकर पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या करने तथा चचेरी बहन ममता सोनकर को गंभीर रूप से घायल करने का आरोप है।

घटना के बाद से हेमंत फरार था। पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीमों ने संदिग्धों की पतासाजी की और 12 अक्टूबर को उसे हिरासत में लिया। पूछताछ तथा उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर सोनू सोनकर और केशर सोनकर की भूमिका भी सामने आई, जिसके बाद तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

टंगिया, मोटरसाइकिल और अन्य साक्ष्य जब्त

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई लोहे की टंगिया और मोटरसाइकिल जब्त की है। पुलिस के अनुसार, घटना के समय पहने गए कपड़ों और टंगिया के लकड़ी के बेंट को जलाकर नष्ट करने के प्रयास से जुड़े अवशेष भी मिले हैं।

साक्ष्य नष्ट करने और अन्य आरोपियों के साथ मिलकर योजना बनाने से संबंधित तथ्यों के आधार पर प्रकरण में बीएनएस की धारा 61(2) और 238 भी जोड़ी गई हैं।

पुलिस के अनुसार, तीनों आरोपियों को 12 अक्टूबर को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। मामले की विवेचना जारी है।

एसएसपी अंकिता शर्मा के निर्देशन में कार्रवाई

यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के दिशा-निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन और एसडीओपी डोंगरगढ़ श्री केशरी नंदन नायक के पर्यवेक्षण में की गई।

थाना डोंगरगढ़ पुलिस और साइबर सेल राजनांदगांव की संयुक्त टीम ने संदिग्धों की पतासाजी, पूछताछ और साक्ष्य संकलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कार्रवाई में निरीक्षक रामेश्वर प्रसाद देशमुख, उप निरीक्षक गीतांजलि सिंह, सहायक उप निरीक्षक विजय साहू, आरक्षक अविलेश ढीढी, किशन चंद्रा, कमल केवट, योगेश साहू, अजय पाटले, लीलाधर मंडलोई, गोविंद साहू, संजय देवांगन, रामखिलावन सिन्हा और मिल्कन वाल्टर का योगदान रहा।

वहीं, साइबर थाना से सहायक उप निरीक्षक द्वारिका लाउतरे तथा आरक्षक परिवेश वर्मा, अमित सोनी और जीवन ठाकुर ने भी कार्रवाई में सहयोग किया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

  1. हेमंत कुमार सोनकर, पिता स्व. बलिराम सोनकर, उम्र 36 वर्ष।

  2. सोनू सोनकर, पिता स्व. बलिराम सोनकर, उम्र 34 वर्ष।

  3. केशर सोनकर, पति स्व. बलिराम सोनकर, उम्र 55 वर्ष।

तीनों ग्राम चौथना, थाना डोंगरगढ़, जिला राजनांदगांव के निवासी हैं।

RJN INSIDE 24 | राजनांदगांव की खबरें, सबसे पहले।

Share:

Publisher: प्रधान संपादक: रमेश निवल (बालू) प्रधान संपादक एवं मुद्रक: महेश शर्मा दुर्ग संभाग प्रभारी: नागेश यदु (रक्तवीर)

Related News

मां भानेश्वरी देवी शक्तिपीठ सिंघोला में 1077 ज्योति कलश प्रज्ज्वलित
Rajnandgaon

मां भानेश्वरी देवी शक्तिपीठ सिंघोला में 1077 ज्योति कलश प्रज्ज्वलित

12 Oct 2026, 06:43 PM
13 अक्टूबर को घुमका में लगेगा रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, तैयारियां पूर्ण
Rajnandgaon

13 अक्टूबर को घुमका में लगेगा रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, तैयारियां पूर्ण

12 Oct 2026, 05:52 PM
निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली से आम जनता परेशान: कांग्रेस
Rajnandgaon

निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली से आम जनता परेशान: कांग्रेस

12 Oct 2026, 05:36 PM

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment.

Login to post a comment.

घने जंगल में आस्था की ज्योत जली, पहाड़ी पाठ बाबा मंदिर में भक्तिमय माहौल
Rajnandgaon

घने जंगल में आस्था की ज्योत जली, पहाड़ी पाठ बाबा मंदिर में भक्तिमय माहौल

11 Oct 2026, 07:15 PM