Breaking
Welcome to rjninside24.com - Your trusted Chhattisgarh news sourceWelcome to RajnInside24.com - Your trusted Chhattisgarh news source
Monday, 12 October 2026AboutContactLatest News
rjninside24.com - सच की तह तक
सच की तह तक
LoginSubscribe
  • Home
  • Latest News
  • Chhattisgarh
  • Rajnandgaon
  • Durg
  • Bhilai
  • Raipur
  • Politics
  • Business
  • Education
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Crime
  • Lifestyle
  • India
  • World
rjninside24.com - सच की तह तक
सच की तह तक

Chhattisgarh, Rajnandgaon, Durg, Bhilai, Raipur और राष्ट्रीय खबरों का विश्वसनीय स्रोत। सच की तह तक।

Categories

  • Chhattisgarh
  • Rajnandgaon
  • Durg
  • Bhilai
  • Raipur
  • Politics
  • Business
  • Education

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • Editorial Policy
  • Ads Slot
  • Subscribe

© 2026 rjninside24.com — All Rights Reserved | manage by @khojstory.in

सच की तह तक

Home/Rajnandgaon
Rajnandgaon
Breaking

13 अक्टूबर को घुमका में लगेगा रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, तैयारियां पूर्ण

Published at 12 Oct 2026, 05:52 PM
13 अक्टूबर को घुमका में लगेगा रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर, तैयारियां पूर्ण

डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन एवं सेवा संकल्प अभियान 2026 के तहत होगा आयोजन, रक्तदान के साथ स्वास्थ्य और नेत्र जांच की मिलेगी सुविधा

✍️ रमेश निवल बालू
✍️ महेश शर्मा

राजनांदगांव।

छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के जन्मदिन तथा सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत 13 अक्टूबर, मंगलवार को प्रातः 10 बजे से रानी अवंति बाई लोधी महाविद्यालय, घुमका में डोंगरगढ़ विधानसभा स्तरीय रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार, शिविर की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

जिला कार्यक्रम संयोजक मधुसूदन यादव एवं भाजपा जिलाध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में रक्तदान के साथ स्वास्थ्य परीक्षण, नेत्र जांच, रक्त समूह, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर एवं हीमोग्लोबिन की जांच की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

स्वास्थ्य जांच के साथ रक्तदान की सुविधा

शिविर में आम नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधी जरूरी जांच कराने का अवसर मिलेगा। आयोजन का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता में सहयोग करना और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सत्यदेव त्रिपाठी, डॉ. दीपक वर्मा, भारतेंदु प्रसाद, डॉ. ओम प्रकाश, डॉ. सोम कुमारी एवं डॉ. मीरा देवांगन का आयोजन की सफलता के लिए सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है।

अधिक से अधिक लोगों से शामिल होने की अपील

रक्तदान शिविर प्रभारी नागेश यदु रक्तवीर एवं भाजयुमो जिला प्रभारी सुनील सेन ने विधानसभा क्षेत्र के सभी भाजपा मंडलों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, युवाओं, विद्यार्थियों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर शिविर को सफल बनाने की अपील की है।

आयोजकों ने कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का पुनीत कार्य है। इस अभियान का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों की सहायता करने के साथ आम नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने स्वस्थ एवं पात्र नागरिकों से रक्तदान कर सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

शिविर का विवरण

  • स्थान: रानी अवंति बाई लोधी महाविद्यालय, घुमका

  • दिनांक: 13 अक्टूबर 2026, मंगलवार

  • समय: प्रातः 10 बजे से

  • प्रमुख सुविधाएं: रक्तदान, स्वास्थ्य परीक्षण, नेत्र जांच, रक्त समूह, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर एवं हीमोग्लोबिन जांच

रक्तदान महादान—सेवा ही संकल्प, मानवता ही धर्म!

Share:

Publisher: प्रधान संपादक: रमेश निवल (बालू) प्रधान संपादक एवं मुद्रक: महेश शर्मा दुर्ग संभाग प्रभारी: नागेश यदु (रक्तवीर)

Related News

मां भानेश्वरी देवी शक्तिपीठ सिंघोला में 1077 ज्योति कलश प्रज्ज्वलित
Rajnandgaon

मां भानेश्वरी देवी शक्तिपीठ सिंघोला में 1077 ज्योति कलश प्रज्ज्वलित

12 Oct 2026, 06:43 PM
चौथना दोहरे हत्याकांड का खुलासा, चाची और चचेरे भाई की हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तार
Rajnandgaon

चौथना दोहरे हत्याकांड का खुलासा, चाची और चचेरे भाई की हत्या के आरोप में तीन गिरफ्तार

12 Oct 2026, 06:20 PM
निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली से आम जनता परेशान: कांग्रेस
Rajnandgaon

निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली से आम जनता परेशान: कांग्रेस

12 Oct 2026, 05:36 PM

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment.

Login to post a comment.

घने जंगल में आस्था की ज्योत जली, पहाड़ी पाठ बाबा मंदिर में भक्तिमय माहौल
Rajnandgaon

घने जंगल में आस्था की ज्योत जली, पहाड़ी पाठ बाबा मंदिर में भक्तिमय माहौल

11 Oct 2026, 07:15 PM