Breaking
Welcome to rjninside24.com - Your trusted Chhattisgarh news sourceWelcome to RajnInside24.com - Your trusted Chhattisgarh news source
Sunday, 11 October 2026AboutContactLatest News
rjninside24.com - सच की तह तक
सच की तह तक
LoginSubscribe
  • Home
  • Latest News
  • Chhattisgarh
  • Rajnandgaon
  • Durg
  • Bhilai
  • Raipur
  • Politics
  • Business
  • Education
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Crime
  • Lifestyle
  • India
  • World
rjninside24.com - सच की तह तक
सच की तह तक

Chhattisgarh, Rajnandgaon, Durg, Bhilai, Raipur और राष्ट्रीय खबरों का विश्वसनीय स्रोत। सच की तह तक।

Categories

  • Chhattisgarh
  • Rajnandgaon
  • Durg
  • Bhilai
  • Raipur
  • Politics
  • Business
  • Education

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • Editorial Policy
  • Ads Slot
  • Subscribe

© 2026 rjninside24.com — All Rights Reserved | manage by @khojstory.in

सच की तह तक

Home/Rajnandgaon
Rajnandgaon
Breaking

खेल और खिलाडिय़ों की तरक्की के लिए छत्तीसगढ़ सरकार प्रतिबद्ध - उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव

Published at 29 Sept 2026, 07:29 PM
खेल और खिलाडिय़ों की तरक्की के लिए छत्तीसगढ़ सरकार प्रतिबद्ध - उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव

खेल और खिलाडिय़ों की तरक्की के लिए छत्तीसगढ़ सरकार प्रतिबद्ध - उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव

- उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने युवा-खिलाडिय़ों से किया संवाद

✍️ रमेश निवल बालू

✍️ महेश शर्मा

********************

राजनांदगांव

****************

उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव आज पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम राजनांदगांव में आयोजित युवा-खिलाडिय़ों के संवाद कार्यक्रम एवं सेवा संकल्प अभियान यात्रा के अभिनंदन एवं स्वागत कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने युवा खिलाडिय़ों से संवाद करते हुए उन्हें खेल के क्षेत्र में निरंतर मेहनत, अनुशासन, एकाग्रता और समर्पण के साथ आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि राजनांदगांव की पहचान खेल नगरी के रूप में है और यहां की खेल प्रतिभाओं ने प्रदेश एवं देश का नाम गौरवान्वित किया है। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि एक खिलाड़ी की सबसे बड़ी विशेषता एकाग्रता होती है। खिलाड़ी को अपने लक्ष्य के प्रति पूरी तरह केंद्रित और अनुशासित रहना चाहिए। उन्होंने खिलाडिय़ों से कहा कि वे खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा को निखारें और आने वाले समय में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करें। उन्होंने छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश की बेटियां विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। कबड्डी में संजू देवी ने एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम में स्थान बनाया है। उन्होंने बताया कि संजू देवी बिलासपुर की बहतराई कबड्डी अकादमी में प्रशिक्षण ले रही हैं। राज्य सरकार द्वारा उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 51 लाख रूपए की पुरस्कार राशि प्रदान की गई है। इसी तरह जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य छत्तीसगढ़ की बेटियों गीता यादव और मधु सिदार तथा कॉमनवेल्थ गेम्स में रजत पदक जीतने वाली ज्ञानेश्वर यादव की उपलब्धियों का भी उन्होंने उल्लेख किया।

1363302

छत्तीसगढ़ में पहली बार आयोजित होगी सरकार द्वारा प्रायोजित हॉकी लीग -

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार खेल और खिलाडिय़ों की तरक्की एवं बेहतरी के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में पहली बार राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित हॉकी लीग का आयोजन किया जा रहा है। यह लीग 21 अक्टूबर से 1 नवम्बर तक आयोजित होगी। लीग के लिए लगभग 400 खिलाडिय़ों ने पंजीयन कराया है, जिनमें से 223 खिलाडिय़ों ने ट्रायल में हिस्सा लिया है। चयन प्रक्रिया के बाद छह टीमें गठित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि राजनांदगांव की टीम का नाम यहां की पहचान संस्कारधानी के नाम पर रखा गया है। इसी प्रकार विभिन्न क्षेत्रों की सांस्कृतिक एवं स्थानीय पहचान को टीमों के नाम से जोड़ा गया है। हॉकी लीग में छत्तीसगढ़ की स्थानीय संस्कृति एवं पहचान को भी विशेष महत्व दिया गया है। लीग का शुभंकर बघवा रखा गया है, जबकि इसकी टैगलाइन चलो रे संगी हॉकी खेलबो है।

खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए योजनाबद्ध प्रयास -

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में खेलो इंडिया सहित विभिन्न माध्यमों से खेल और खिलाडिय़ों को प्रोत्साहित करने का कार्य किया जा रहा है। विकसित भारत के लक्ष्य में आर्थिक विकास के साथ खेल सहित प्रत्येक क्षेत्र में प्रगति महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भारत को खेलों के क्षेत्र में भी विश्व के अग्रणी देशों में शामिल करने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर वडनगर-वाराणसी सेवा संकल्प अभियान यात्रा के अंतर्गत पहुंचे बाइकर्स का भी जोरदार तालियों के साथ अभिनंदन एवं स्वागत किया गया। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि गुजरात के वडनगर से निकली यह सेवा यात्रा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की जन्मस्थली से जुड़ी है। उन्होंने यात्रा में शामिल युवाओं का स्वागत करते हुए सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण की भावना के साथ आगे बढऩे का आह्वान किया।

1363306

सांसद श्री संतोष पाण्डेय ने कहा कि वडनगर से वाराणसी तक की यह यात्रा सेवा, आस्था और सामाजिक सरोकारों से जुड़ी है। उन्होंने यात्रा में शामिल सभी सेवा यात्रियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि यात्रा की भारतीय परंपरा में विशेष महत्ता रही है। उन्होंने कहा कि सेवा और सद्भावना के उद्देश्य से निकली इस यात्रा से समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचता है। उन्होंने यात्रियों को मां बम्लेश्वरी सहित छत्तीसगढ़ की धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराया तथा भगवान एवं माता से यात्रा की सफलता की कामना की। उन्होंने युवाओं और खिलाडिय़ों से संवाद करते हुए उनसे अपने अनुभव साझा करने तथा सेवा एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।

महापौर श्री मधुसूदन यादव ने कहा कि यात्रा में शामिल सेवा यात्रियों ने राजनांदगांव में भी सेवा कार्यों में सहभागिता निभाई। पेंड्री क्षेत्र में स्वच्छता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में शामिल होकर उन्होंने सेवा का संदेश दिया। महापौर श्री यादव ने बताया कि राजनांदगांव में जल संरक्षण एवं भू-जल स्तर बढ़ाने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा इंजेक्शन वेल प्रणाली के माध्यम से भू-जल संरक्षण का कार्य किया जा रहा है। पेंड्री, नवागांव एवं नया ढाबा सहित ड्राई बेल्ट क्षेत्रों में वर्षा जल को बहकर व्यर्थ जाने से रोककर भू-जल स्तर बढ़ाने के लिए कार्य किया जा रहा है। सेवा यात्रियों ने इस कार्य का अवलोकन किया तथा जल संरक्षण के प्रयासों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि शिक्षा, खेल, रोजगार और जल संरक्षण सहित विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं की भागीदारी समाज को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। इस अवसर पर सेवा संकल्प यात्रा के प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद श्री राजेश शुक्ला, छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष श्री सचिन बघेल, राजगामी संपदा न्यास की अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा साहू, श्री कोमल सिंह राजपूत, श्री सौरभ कोठारी, श्रीमती गीता साहू सहित यात्रा में शामिल सेवा यात्री, बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं खिलाड़ी उपस्थित थे।

Share:

Publisher: प्रधान संपादक: रमेश निवल (बालू) प्रधान संपादक एवं मुद्रक: महेश शर्मा दुर्ग संभाग प्रभारी: नागेश यदु (रक्तवीर)

Related News

घने जंगल में आस्था की ज्योत जली, पहाड़ी पाठ बाबा मंदिर में भक्तिमय माहौल
Rajnandgaon

घने जंगल में आस्था की ज्योत जली, पहाड़ी पाठ बाबा मंदिर में भक्तिमय माहौल

11 Oct 2026, 07:15 PM
15,151 विद्यार्थियों की ऑनलाइन क्लास शुरू, कलेक्टर और डीईओ ने दिया करियर गाइडेंस
Rajnandgaon

15,151 विद्यार्थियों की ऑनलाइन क्लास शुरू, कलेक्टर और डीईओ ने दिया करियर गाइडेंस

11 Oct 2026, 06:59 PM
पितरों की स्मृति में वृद्धाश्रम पहुंचीं वीरांगनाएं, बुजुर्गों की सेवा कर लिया आशीर्वाद
Rajnandgaon

पितरों की स्मृति में वृद्धाश्रम पहुंचीं वीरांगनाएं, बुजुर्गों की सेवा कर लिया आशीर्वाद

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment.

Login to post a comment.

11 Oct 2026, 06:52 PM
मिराईकल रिसॉर्ट मनगटा में लाखों की चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए
Rajnandgaon

मिराईकल रिसॉर्ट मनगटा में लाखों की चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए

10 Oct 2026, 09:33 PM