Breaking
Welcome to rjninside24.com - Your trusted Chhattisgarh news sourceWelcome to RajnInside24.com - Your trusted Chhattisgarh news source
Sunday, 11 October 2026AboutContactLatest News
rjninside24.com - सच की तह तक
सच की तह तक
LoginSubscribe
  • Home
  • Latest News
  • Chhattisgarh
  • Rajnandgaon
  • Durg
  • Bhilai
  • Raipur
  • Politics
  • Business
  • Education
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Crime
  • Lifestyle
  • India
  • World
rjninside24.com - सच की तह तक
सच की तह तक

Chhattisgarh, Rajnandgaon, Durg, Bhilai, Raipur और राष्ट्रीय खबरों का विश्वसनीय स्रोत। सच की तह तक।

Categories

  • Chhattisgarh
  • Rajnandgaon
  • Durg
  • Bhilai
  • Raipur
  • Politics
  • Business
  • Education

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • Editorial Policy
  • Ads Slot
  • Subscribe

© 2026 rjninside24.com — All Rights Reserved | manage by @khojstory.in

सच की तह तक

Home/Rajnandgaon
Rajnandgaon
Breaking

कांग्रेस भवन में मनाई गई महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

Published at 02 Oct 2026, 07:16 PM
कांग्रेस भवन में मनाई गई महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती

जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त आयोजन में कांग्रेसजनों ने राष्ट्रनायकों को किया नमन

✍️ रमेश निवल बालू
✍️ महेश शर्मा

राजनांदगांव।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव के संयुक्त तत्वावधान में नव निर्मित कांग्रेस भवन में जयंती समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। कांग्रेसजनों ने दोनों महान नेताओं के योगदान को याद करते हुए उनके विचारों और आदर्शों पर चर्चा की।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने कांग्रेस भवन के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले लोगों के योगदान की सराहना की।

गांधी के सत्य-अहिंसा और शास्त्री की सादगी को किया याद

जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने बताया कि कार्यक्रम को जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विपिन यादव, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जितेन मुदलियार, पूर्व मंत्री धनेश पाटिला, श्रीकिशन खंडेलवाल, रमेश डाकलिया, गंभीर कोटडिया, नवाज खान, कुतबुद्दीन सोलंकी, रमेश राठौर, भागवत साहू, थानेश्वर पटिला, प्रवीण मेश्राम, रूपेश दुबे, कमलजीत पिंटू, कुलबीर सिंह छाबड़ा, दिनेश शर्मा, नरेश डाकलिया, सुदेश देशमुख, हेमा देशमुख, इकरामुद्दीन सोलंकी, विवेक वासनिक, राहुल तिवारी, सूर्यकांत जैन एवं चुम्मन साहू सहित अन्य ने संबोधित किया।

वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के माध्यम से देश के स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी। वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया। वक्ताओं ने कहा कि दोनों नेताओं के विचार आज भी समाज को सत्य, सेवा, सद्भाव और राष्ट्रहित के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

बड़ी संख्या में कांग्रेसजन रहे मौजूद

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी अशोक फडनवीस, कामदेव वर्मा, रूबी गरचा, शारदा तिवारी, अमीन हुड्डा, अमित खंडेलवाल, रज्जू जान, हनी ग्रेवाल, रितेश जैन, चेतन भानुशाली, रोहित चंद्राकर, विनय झा, सतीश मसीह, हेमंत वैष्णव, आसिफ अली, झम्मन देवांगन, अमित चंद्रवंशी, अवधेश प्रजापति, प्रज्ञा गुप्ता, विजय राज सिंह चौहान, सचिन टुराटे, धीरज मेश्राम, चंद्रेश वर्मा, दुर्गेश द्विवेदी, अमित अग्रवाल, अशोक पंजवानी, देवेश वैष्णव, मनीष सिमनकर, पूर्णिमा नागदेवें, सूरज शर्मा, राहुल चौबे, सागर ताम्रकार, भोला यादव, जय नारायण सिंह, प्रदीप पटेल, विष्णु लोधी, हेमू सोनी, डॉ. राकेश कुमार, बबलू कसार, बंटी महाराज, नवीन जायसवाल, फरमान अली, दयावान देवांगन, संजय साहू, जय जायसवाल, नथमल अग्रवाल, राजेंद्र यादव, गिरीश साहू, पीयूष दुबे, आर.बी. मिश्रा, लकी साहू, शैलेष ठावरे, धीरेंद्र साहू, आशीष सोनकर, दुर्गेश धीवर, परशुराम जायसवाल एवं चेतन सिन्हा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी अनीस खान ने किया। अंत में जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री पंकज बाँधव ने आभार व्यक्त किया।

गांधी प्रतिमा पर अर्पित की श्रद्धांजलि

कार्यक्रम के समापन के बाद जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विपिन यादव जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं अन्य कांग्रेसजनों के साथ पुराने बस स्टैंड स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल पहुंचे। यहां उन्होंने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

Share:

Publisher: प्रधान संपादक: रमेश निवल (बालू) प्रधान संपादक एवं मुद्रक: महेश शर्मा दुर्ग संभाग प्रभारी: नागेश यदु (रक्तवीर)

Related News

घने जंगल में आस्था की ज्योत जली, पहाड़ी पाठ बाबा मंदिर में भक्तिमय माहौल
Rajnandgaon

घने जंगल में आस्था की ज्योत जली, पहाड़ी पाठ बाबा मंदिर में भक्तिमय माहौल

11 Oct 2026, 07:15 PM
15,151 विद्यार्थियों की ऑनलाइन क्लास शुरू, कलेक्टर और डीईओ ने दिया करियर गाइडेंस
Rajnandgaon

15,151 विद्यार्थियों की ऑनलाइन क्लास शुरू, कलेक्टर और डीईओ ने दिया करियर गाइडेंस

11 Oct 2026, 06:59 PM
पितरों की स्मृति में वृद्धाश्रम पहुंचीं वीरांगनाएं, बुजुर्गों की सेवा कर लिया आशीर्वाद
Rajnandgaon

पितरों की स्मृति में वृद्धाश्रम पहुंचीं वीरांगनाएं, बुजुर्गों की सेवा कर लिया आशीर्वाद

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment.

Login to post a comment.

11 Oct 2026, 06:52 PM
मिराईकल रिसॉर्ट मनगटा में लाखों की चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए
Rajnandgaon

मिराईकल रिसॉर्ट मनगटा में लाखों की चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए

10 Oct 2026, 09:33 PM