Breaking
Welcome to rjninside24.com - Your trusted Chhattisgarh news sourceWelcome to RajnInside24.com - Your trusted Chhattisgarh news source
Sunday, 11 October 2026AboutContactLatest News
rjninside24.com - सच की तह तक
सच की तह तक
LoginSubscribe
  • Home
  • Latest News
  • Chhattisgarh
  • Rajnandgaon
  • Durg
  • Bhilai
  • Raipur
  • Politics
  • Business
  • Education
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Crime
  • Lifestyle
  • India
  • World
rjninside24.com - सच की तह तक
सच की तह तक

Chhattisgarh, Rajnandgaon, Durg, Bhilai, Raipur और राष्ट्रीय खबरों का विश्वसनीय स्रोत। सच की तह तक।

Categories

  • Chhattisgarh
  • Rajnandgaon
  • Durg
  • Bhilai
  • Raipur
  • Politics
  • Business
  • Education

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • Editorial Policy
  • Ads Slot
  • Subscribe

© 2026 rjninside24.com — All Rights Reserved | manage by @khojstory.in

सच की तह तक

Home/Rajnandgaon
Rajnandgaon
Breaking

सेवा संकल्प अभियान: चिखली में लगा पहला मेगा कैंप, 33 आवेदन मिले

Published at 01 Oct 2026, 08:20 PM
सेवा संकल्प अभियान: चिखली में लगा पहला मेगा कैंप, 33 आवेदन मिले

महापौर ने वृद्धजनों का किया सम्मान, वार्डवासियों से शासन की योजनाओं का लाभ लेने की अपील

5 अक्टूबर को वार्ड क्रमांक 14 से 28 तक के लिए निगम परिसर में लगेगा मेगा कैंप

✍️ रमेश निवल बालू
✍️ महेश शर्मा

राजनांदगांव।
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा सेतु कार्यक्रम ‘सरकार आपके द्वार’ के तहत वार्डों में आयोजित किए जा रहे मेगा कैंप की शुरुआत चिखली स्कूल से हुई। वार्ड क्रमांक 1 से 13 के नागरिकों के लिए आयोजित पहले शिविर में महापौर श्री मधुसूदन यादव ने पहुंचकर वार्डवासियों से उनकी मांग एवं शिकायतों से संबंधित आवेदन जमा करने और शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने की अपील की।

1373697

इस अवसर पर महापौर ने अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के मौके पर वृद्धजनों का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग परिवार की नींव होते हैं और उनका सम्मान केवल एक दिन नहीं, बल्कि हर दिन किया जाना चाहिए। उन्होंने वृद्धजनों का आशीर्वाद लेकर सम्मान करने को सौभाग्य बताया।

चार चरणों में आयोजित होंगे मेगा कैंप

महापौर श्री यादव ने बताया कि सेवा सेतु कार्यक्रम ‘सरकार आपके द्वार’ के तहत शहर के विभिन्न वार्डों के लिए चार चरणों में मेगा कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। शिविरों में नागरिक अपनी समस्याओं, मांगों और शिकायतों से संबंधित आवेदन जमा कर सकेंगे।

1373694

महापौर श्री यादव ने निगम आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य श्री सुनील साहू, श्री सावन वर्मा एवं श्री डीलेश्वर साहू, वरिष्ठ पार्षद श्री शिव वर्मा, पार्षद श्रीमती श्रुति लोकेश जैन, श्री मनोहर यादव, श्रीमती अपूर्वा समीर श्रीवास्तव, नामांकित पार्षद श्रीमती कीर्ति बोरकर एवं श्री नागेश यदु के साथ शिविर का निरीक्षण किया और उपस्थित नागरिकों से मुलाकात की।

5 अक्टूबर को निगम परिसर में लगेगा अगला शिविर

निगम आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार नागरिकों की शिकायतों एवं समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी निराकरण करने तथा उन्हें शासन की योजनाओं का लाभ दिलाने के उद्देश्य से वार्डों में मेगा कैंप आयोजित किए जा रहे हैं।

1 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 2026 तक चार चरणों में आयोजित होने वाले शिविरों के तहत चिखली स्कूल में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक वार्ड क्रमांक 1 से 13 के लिए शिविर आयोजित किया गया।

इसी क्रम में 5 अक्टूबर, सोमवार को निगम कार्यालय परिसर में वार्ड क्रमांक 14 से 28 के नागरिकों के लिए मेगा कैंप आयोजित किया जाएगा।

शिविरों में विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन लिए जाएंगे। संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहकर आवेदन प्राप्त करेंगे। इसके बाद आवेदनों की विभागवार छंटनी कर प्राथमिकता तय करते हुए उनका निराकरण किया जाएगा।

50 वृद्धजनों का सम्मान, 33 आवेदन प्राप्त

चिखली शिविर में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर लगभग 50 वृद्धजनों का शाल एवं श्रीफल से महापौर, निगम आयुक्त एवं निगम पदाधिकारियों द्वारा सम्मान किया गया।

शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित मांग के 21 और शिकायत के 12, कुल 33 आवेदन प्राप्त हुए। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर में उपस्थित वृद्धजनों एवं वार्डवासियों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।

शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहकर नागरिकों से आवेदन प्राप्त करते रहे।

Share:

Publisher: प्रधान संपादक: रमेश निवल (बालू) प्रधान संपादक एवं मुद्रक: महेश शर्मा दुर्ग संभाग प्रभारी: नागेश यदु (रक्तवीर)

Related News

घने जंगल में आस्था की ज्योत जली, पहाड़ी पाठ बाबा मंदिर में भक्तिमय माहौल
Rajnandgaon

घने जंगल में आस्था की ज्योत जली, पहाड़ी पाठ बाबा मंदिर में भक्तिमय माहौल

11 Oct 2026, 07:15 PM
15,151 विद्यार्थियों की ऑनलाइन क्लास शुरू, कलेक्टर और डीईओ ने दिया करियर गाइडेंस
Rajnandgaon

15,151 विद्यार्थियों की ऑनलाइन क्लास शुरू, कलेक्टर और डीईओ ने दिया करियर गाइडेंस

11 Oct 2026, 06:59 PM
पितरों की स्मृति में वृद्धाश्रम पहुंचीं वीरांगनाएं, बुजुर्गों की सेवा कर लिया आशीर्वाद
Rajnandgaon

पितरों की स्मृति में वृद्धाश्रम पहुंचीं वीरांगनाएं, बुजुर्गों की सेवा कर लिया आशीर्वाद

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment.

Login to post a comment.

11 Oct 2026, 06:52 PM
मिराईकल रिसॉर्ट मनगटा में लाखों की चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए
Rajnandgaon

मिराईकल रिसॉर्ट मनगटा में लाखों की चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए

10 Oct 2026, 09:33 PM