Breaking
Welcome to rjninside24.com - Your trusted Chhattisgarh news sourceWelcome to RajnInside24.com - Your trusted Chhattisgarh news source
Sunday, 11 October 2026AboutContactLatest News
rjninside24.com - सच की तह तक
सच की तह तक
LoginSubscribe
  • Home
  • Latest News
  • Chhattisgarh
  • Rajnandgaon
  • Durg
  • Bhilai
  • Raipur
  • Politics
  • Business
  • Education
  • Technology
  • Sports
  • Entertainment
  • Crime
  • Lifestyle
  • India
  • World
rjninside24.com - सच की तह तक
सच की तह तक

Chhattisgarh, Rajnandgaon, Durg, Bhilai, Raipur और राष्ट्रीय खबरों का विश्वसनीय स्रोत। सच की तह तक।

Categories

  • Chhattisgarh
  • Rajnandgaon
  • Durg
  • Bhilai
  • Raipur
  • Politics
  • Business
  • Education

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms & Conditions
  • Disclaimer
  • Editorial Policy
  • Ads Slot
  • Subscribe

© 2026 rjninside24.com — All Rights Reserved | manage by @khojstory.in

सच की तह तक

Home/Rajnandgaon
Rajnandgaon
Breaking

स्वच्छता अभियान में संत निरंकारी मंडल के सदस्य बने सहभागी

Published at 01 Oct 2026, 08:12 PM
स्वच्छता अभियान में संत निरंकारी मंडल के सदस्य बने सहभागी

महापौर, निगम अध्यक्ष और आयुक्त सहित जनप्रतिनिधियों के साथ त्रिवेणी परिसर एवं झुलेलाल घाट पर किया श्रमदान

✍️ रमेश निवल बालू
✍️ महेश शर्मा

राजनांदगांव।
स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के तहत राजनांदगांव शहर में स्वच्छता को लेकर जनभागीदारी लगातार बढ़ रही है। नगर निगम द्वारा सामाजिक संस्थाओं, नागरिकों और विद्यार्थियों के सहयोग से शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में नियमित रूप से स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है।

1373634

इसी क्रम में संत निरंकारी मंडल के सदस्यों ने नगर निगम के जनप्रतिनिधियों एवं स्वास्थ्य अमले के साथ मिलकर त्रिवेणी परिसर और झुलेलाल घाट के आसपास श्रमदान किया। इस दौरान परिसर की सफाई के साथ कचरा, झिल्ली-पन्नी और अन्य अपशिष्ट हटाए गए तथा कंटीली झाड़ियों की सफाई भी की गई।

स्वच्छता अभियान में महापौर श्री मधुसूदन यादव, संत निरंकारी मंडल के संयोजक श्री रूपलाल राजवानी, सेवादल संचालक श्री बलीराम साहू, सेवादल शिक्षक श्री छबिलराम साहू, कोषाध्यक्ष श्री मुरलीधर पंजवानी, लेखापाल श्री राजकुमार ललानी और मीडिया प्रभारी मदनलाल नवलानी सहित सेवादल के महिला एवं पुरुष सदस्य शामिल हुए।

इस दौरान निगम आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम, निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य श्री सुनील साहू, श्री राजेश जैन रानू एवं श्री डीलेश्वर साहू, वरिष्ठ पार्षद श्री शिव वर्मा सहित पार्षद एवं निगम का स्वास्थ्य अमला मौजूद रहा।

1373633

स्वच्छता को दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील

महापौर श्री मधुसूदन यादव ने स्वच्छता अभियान में सहभागी बनने के लिए संत निरंकारी मंडल के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संत निरंकारी मंडल एक सेवाभावी संस्था है और समय-समय पर नगर निगम के स्वच्छता अभियानों में सक्रिय सहभागिता निभाता रहा है।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान का उद्देश्य केवल सफाई करना नहीं, बल्कि अधिक से अधिक लोगों को स्वच्छता से जोड़ना और इसे अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाना है।

शहर में लगातार चल रही स्वच्छता गतिविधियां

निगम आयुक्त श्री जी.आर. मरकाम ने बताया कि शासन के निर्देश और महापौर के मार्गदर्शन में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के तहत 17 सितंबर से शहर में विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि अभियान में नगर निगम के साथ सामाजिक संस्थाएं, नागरिक और विद्यार्थी भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। स्वच्छता अभियान के साथ पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण जैसी गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि संत निरंकारी मंडल के सदस्यों ने निगम पदाधिकारियों के साथ त्रिवेणी परिसर और झुलेलाल घाट के किनारे श्रमदान कर कचरा एवं झिल्ली-पन्नी हटाई तथा कंटीली झाड़ियों की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

अभियान के दौरान जनप्रतिनिधि, वार्डवासी, संत निरंकारी मंडल के सदस्य और नगर निगम का स्वास्थ्य अमला उपस्थित रहा।

Share:

Publisher: प्रधान संपादक: रमेश निवल (बालू) प्रधान संपादक एवं मुद्रक: महेश शर्मा दुर्ग संभाग प्रभारी: नागेश यदु (रक्तवीर)

Related News

घने जंगल में आस्था की ज्योत जली, पहाड़ी पाठ बाबा मंदिर में भक्तिमय माहौल
Rajnandgaon

घने जंगल में आस्था की ज्योत जली, पहाड़ी पाठ बाबा मंदिर में भक्तिमय माहौल

11 Oct 2026, 07:15 PM
15,151 विद्यार्थियों की ऑनलाइन क्लास शुरू, कलेक्टर और डीईओ ने दिया करियर गाइडेंस
Rajnandgaon

15,151 विद्यार्थियों की ऑनलाइन क्लास शुरू, कलेक्टर और डीईओ ने दिया करियर गाइडेंस

11 Oct 2026, 06:59 PM
पितरों की स्मृति में वृद्धाश्रम पहुंचीं वीरांगनाएं, बुजुर्गों की सेवा कर लिया आशीर्वाद
Rajnandgaon

पितरों की स्मृति में वृद्धाश्रम पहुंचीं वीरांगनाएं, बुजुर्गों की सेवा कर लिया आशीर्वाद

Comments (0)

No comments yet. Be the first to comment.

Login to post a comment.

11 Oct 2026, 06:52 PM
मिराईकल रिसॉर्ट मनगटा में लाखों की चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए
Rajnandgaon

मिराईकल रिसॉर्ट मनगटा में लाखों की चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए

10 Oct 2026, 09:33 PM